क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले के नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत राजपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रागंण में जनकल्याण शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। ग्राम पंचायत राजपुर में आयोजित शिविर में भाग लेने के लिए अधिकारीगण जिला कलेक्ट्रेट अशोकनगर से बस के माध्यम से रवाना हुए। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुन्देल सिंह, मुकेश प्रजापति, बृजेश कुशवाह, अंकित कुमार दैलवार, सतीश श्रीवास्तव तथा गुलाब सिंह कुशवाह को आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में शब्बो बाई, मान सिंह एवं सत्तार खान को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान रेखा बाई, जसरथ सिंह, कल्याण सिंह, अजय पाल सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र को बीपीएल कार्ड प्रदान किये गये। राजस्व विभाग द्वारा अजब सिंह, माखन सिंह तथा सैजल को नामांतरण के आदेश प्रदान किये गये। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजनान्तर्गत संचिता सेन, आयंशी यादव, काव्या कुशवाह, जानवी कुशवाह, इशिका अहिरवार, काव्या अहिरवार, मिस्टी यादव, गोरी यादव, आरूषि, शुवांशी अहिरवार तथा शिवांशी पाल को लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान हनुमंत सिंह को मौके पर ही कान की मशीन प्रदाय की गई। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 15 जून 2026