क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महू स्थित कृपालय वृद्धाश्रम में वामा क्लब की सदस्याओं ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजित कर वृद्धजनों के सेवा की। इस दौरान वामा बहनों ने आश्रम के बुजुर्ग सदस्यों के साथ गीत-संगीत तथा भजनों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण भी किया। वामा अध्यक्ष दिव्या सक्सेना ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वामा के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान करूणा लुहारिया, गीता लखवानी, प्रतिमा नारद, अलका जैन, पद्मा सोडानी, पुष्पेश दवेसर, प्रेमलता नवाल, उर्मिला लुहारिया, शकुंतला विजयवर्गीय, शकुंतला सिंह, विशेष रूप से मौजूद रहीं। सचिव मीना ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। आनंद पुरोहित/ 15 जून 2026