क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


सिरोंज (ईएमएस)। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर उनका निधन हो गया जीवन के अंतिम क्षणों में भी उन्होंने मानव सेवा और परोपकार का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान एवं त्वचादान का महान संकल्प पूर्ण किया। उनका यह पुण्य कार्य अनेक लोगों के जीवन में आशा, प्रकाश और नई संभावनाओं का संचार करेगा। किरण फाऊंडेशन के सचिव डॉक्टर राकेश भार्गव जी के सहयोग से श्री सिंगी जी के नेत्र एवं त्वचा का दान भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में संपन्न हुआ, जहां उनके इस अमूल्य दान को समाजहित में स्वीकार किया गया। उनके दान किए गए नेत्र किसी के जीवन में रोशनी लाएंगे तथा त्वचादान गंभीर रूप से जले हुए मरीजों के उपचार में सहायक बनेगा। स्वर्गीय श्री सिंगी जी का यह प्रेरणादायी निर्णय हमें सिखाता है कि सच्ची सेवा जीवन के बाद भी मानवता के कल्याण का माध्यम बन सकती है। उनका यह योगदान समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।