इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुआ और मृतक पेंटिंग ठेकेदार था। वह काम के सिलसिले में साइट देखने गया था और लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पप्पू केवट उम्र पैंतालीस साल निवासी शक्करखेड़ी को राहगीर दीपक गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के परिजन ने बताया कि पप्पू पेंटिंग ठेकेदारी का काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह निपानिया क्षेत्र में एक जगह देखने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 15 जून 2026