- सोन के जेवर, कीमती मोबाइल सहित साढ़े आठ लाख का माल जप्त - रात में चलने वाली ट्रैनो में रेकी कर गहरी नींद में सो रहे मुसाफिरो को बनाता था निशाना भोपाल/ इटारसी (ईएमएस)। जीआरपी इटारसी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर कई वारदातो को खुलासा करते हुए उसके कब्जे से मोबाइल, जेवरात 8 लाख 52 हजार का माल जप्त किया है। - सोती हुई महिला का हैंड बेग किया था पार विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार बीती 6 मई 26 को फरियादी रमेश पिता स्व मुल्लाक्ट्टे सिद्दलह (41) निवासी रवेश्वरा नगर यत्तागड़ाहल्ली मांड्या जिला मांड्या कर्नाटक ने अपनी शिकायत में बताया की वह अपने परिवार के साथ राजधानी एक्स के कोच ए/3 बर्थ में ग्वालियर से अपने घर मांड्या जा रहा था । सफर के दौरान उनकी पत्नी अपना हेंड बैग अपने सिरहाने रख कर सो रही थी। इटारसी स्टेशन के पास पहुँचने पर जब उनकी नींद खुली तो देखा की उनका हेंड बैग चोरी हो चुका था। पर्स में सोने का मंगल सूत्र,नगदी, मोबाइल, टेबलेट, एयर बड़स सहित अन्य जरुरी सामान रखा हुआ था। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी थाना बैंगलोर में जीरो पर कायमी कर केस डायरी इटारसी जीआरपी को भेजी। जिसके बाद असल कायमी कर जॉच शुरु की गई। - चोरी का मोबाइल खरीदकर सिम डालने पर मिला सुराग आरोपी का सुराग जुटाने के लिये बनाई गई विशेष टीम ने भोपाल, रानीकमलापति और इटारसी स्टेशन पर लगे दर्जनो सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर सेल टीम की मदद से चोरी गये मोबाइल की सीडीआर मिलने पर टीम को अहम सुराग हाथ लगा। सीडीआर में पुलिस को संदेही आरोपी शमीम अख्तर पिता खलील उर्फ रहमान (68) निवासी पुतलीघर चैराहा, थाना टीला जमालपुरा भोपाल की जानकारी लगी। टीम ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब आरोपी ने बताया की उसने अपने परिचित के भूरा उर्फ आशीष निवासी भोपाल से मोबाइल 1 हजार में खरीद कर अपनी सिम उसमें डाल ली थी। पुलिस ने प्रकरण में उसे आरोपी बनाते हुए उसके कब्जे से चोरी गया 22 हजार कीमत का मोबाइल जप्त कर लिया। सह आरोपी शमीम अख्तर से मिली जानकारी के आधार पर मुखबिर से मिली सूचना पर 12 जून को चोरी के मुख्य आरोपी भूरा उर्फ आशीष पिता पप्पू वंशकार (20) निवासी करौंद चैराहा बेरसिया रोड भोपाल को भी धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर मोबाइल, टेबलेट, मंगल सूत्र बरामद कर लिया। - आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी पुलिस ने बताया की चोरी के मामले में पकड़ाया गये मुख्य आरोपी भूरा उर्फ आशीष के खिलाफ थाना जीआरपी भोपाल, निशातपुरा और हनुमानगंज थाने में चोरी सहित आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। - रिर्जेवेशन कोच में रात 1 से तड़के 5 बजे के बीच करता था चोरी पुलिस ने बताया की आरोपी रात में चलने वाली एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के रिर्जेवेशन कोचों में जनरल टिकट या बिना टिकट घुसकर बैठ जाता था। इसके बाद रात 1 बजे से सुबह तड़के 5 बजे के बीच उस समय हाथ की सफाई दिखाता जब यात्री गहरी नींद में होते थे। आरोपी बर्थ पर सो रहे यात्री के सिर के पास रखे मोबाइल,पर्स या सीट के नीचे रखे कीमती बैग को बिना आवाज किए शातिराना अंदाज से उठाने में माहिर है। चोरी करने के तुरंत बाद आरोपी अगले स्टेशन का इंतजार न करते हुए ट्रेन के धीमे होते ही आउटर या किसी छोटे स्टेशन पर कूदकर फरार हो जाता था। जुनेद / 15 जून