व्यापार
16-Jun-2026
...


- सोना 1,52,891 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,50,460 रुपए प्र‎ति ‎किलोग्राम नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मंगलवार को दोनों धातुओं के वायदा अनुबंध गिरावट के साथ खुले और कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सोने में हल्की, लेकिन चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव कमजोर रहे। घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का अगस्त वायदा अनुबंध 25 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 15 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,52,901 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,52,916 रुपये था। दिन के कारोबार में सोने ने 1,53,046 रुपये का उच्च और 1,52,827 रुपये का निम्न स्तर छुआ। इस साल सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर देखा था। इसी तरह चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध की शुरुआत भी सुस्त रही। एमसीएक्स पर यह 1,001 रुपये की बड़ी नरमी के साथ 2,50,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 998 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,460 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसका पिछला बंद भाव 2,51,458 रुपये था। दिन के कारोबार में चांदी ने 2,50,467 रुपये का उच्च और 2,50,001 रुपये का निम्न स्तर दर्ज किया। चांदी ने इस साल 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में सुस्ती बरकरार रही। कॉमेक्स पर सोने का वायदा 4,331.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक 20.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,331.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसका पिछला बंद भाव 4,351.60 डॉलर था। इस साल सोने का उच्चतम स्तर 5,586.20 डॉलर रहा है। चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर यह 69.95 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 0.89 डॉलर की गिरावट के साथ 69.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। चांदी का पिछला बंद भाव 70.18 डॉलर था और इसने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया था। सतीश मोरे/16जून ---