16-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रशासनिक सर्वे से बचने के लिए होटल संचालकों की साजिश अब बेनकाब हो रही है। बाहर से बोर्ड हटाकर अवैध होटलों को छिपाया जा रहा है, जबकि अंदर सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कई इमारतों में एक ही संकरा सा प्रवेश और निकास का रास्ता है, जो किसी भी आपात स्थिति में मौत का फंदा बन सकता है। इसके बावजूद बेखौफ संचालक न केवल नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं, बल्कि सर्वे टीम पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी का सहारा लेकर कार्रवाई से बचने की चालें भी चल रहे हैं। यह लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ है। हौजरानी हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने होटल व अवैध निर्माण को रोकने के लिए सर्वे के आदेश दिए। सोमवार को टीम ने यमुनापार में होटल की स्थितियाें का जायजा लिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/ जून /2026