16-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) फूटी कोठी स्थित ज्ञान भवन में सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान का त्रैमासिक मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन और शहर महासचिव रूपेश पाल के नेतृत्व में नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर शपथ दिलाई गई। समारोह में राष्ट्रीय महासचिव संगीता मेंदोलिया, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप गोगने, शहर अध्यक्ष विक्रांत ओबेरॉय और अतिथि गोपाल गोयल उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026