इन्दौर (ईएमएस) प्रशासनिक कार्य व्यवस्था सुचारू करने के उद्देश्य से शासन ने इन्दौर कलेक्टोरेट के अधिकारियों के ट्रांसफर करने के साथ ही कई अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। जिसमें कुछ अधिकारियों को इंदौर भी भेजा गया है। इनमें रिंकेश कुमार वैश्य (क्षेत्रीय प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम) को इंदौर में ही अपर कलेक्टर बनाया गया है। उनके अलावा, रोशन राय (एडीएम) को अपर कलेक्टर जिला मैहर, गोपालसिंह वर्मा (संयुक्त कलेक्टर) को उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, राकेश मोहन त्रिपाठी (संयुक्त कलेक्टर) को अपर कलेक्टर दमोह, प्रदीप सोनी (संयुक्त कलेक्टर) को अपर कलेक्टर अलीराजपुर, नीरज खरे (संयुक्त कलेक्टर) को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़, ओम नारायण बडकुल (संयुक्त कलेक्टर) को संयुक्त कलेक्टर विदिशा, कल्याणी पाण्डेय (संयुक्त कलेक्टर) को अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल, सुश्री प्रिया पटेल (संयुक्त कलेक्टर) को संयुक्त कलेक्टर खंडवा, प्रियंका चौरसिया (प्रभारी डिप्टी कलेक्टर) को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रतलाम, सीमा कनेश (प्रभारी डिप्टी कलेक्टर) को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शाजापुर बनाया गया है। वहीं सुश्री श्रुति अग्रवाल (संयुक्त कलेक्टर, दतिया) को संयुक्त कलेक्टर, राहुल गुप्ता (संयुक्त कलेक्टर, धार) को संयुक्त कलेक्टर, हरिशंकर विश्वकर्मा (प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, विदिशा) को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, अलकासिंह वामनकर (उप राजस्व आयुक्त कार्यालय, भोपाल) को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, राजेश कुमार सिंह (मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल) को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, लोकेन्द्रसिंह सरल (संयुक्त कलेक्टर, दतिया) को संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा नरेंद्रनाथ पांडेय (अपर आयुक्त, नगर निगम, इंदौर) को मुख्य महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर पदस्थ किया गया है। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026