16-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पर्यावरण संरक्षण एवम् हरित भविष्य के संकल्प के साथ दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी के तत्वाधान में 51से अधिक फलदार वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आम, पीपल, नीम, जामुन, आंवला, बिही, गुलमोहर एवम् सिंदूर औषधीय तथा छायादार पौधों का रोपण सीए मनोज जैन एवम् मढिया जी तीर्थ के अध्यक्ष राजेंद्र जैन मम्मा के मुख्य आतिथ्य में विशिष्ट अतिथि मढिया जी तीर्थ कोषाध्यक्ष सुबोध कामरेड,, रीजन सचिव हेमंत जैन, आलोक जैन, संस्कारधानी ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप सुनीता लक्ष्मी, सचिव चित्रा सुनील घीया, राजेंद्र साइकिल, अनुपम प्रतिभा, प्रदीप कमलेश, मंजु लता जैन, शरद जैन, अशोक सुनीता, स्नेह प्रवीण, अनिल सुनीता,एवम् सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में वृहद पौधारोपण किया गया। मंजुलता जैन ने पर्यावरण पर विचार व्यक्त किए। आभार श्रेयांश मीना ने व्यक्त किया । सुनील साहू / मोनिका / 16 जून 2026/ 05.26