16-Jun-2026
...


* एक ही छत के नीचे मिठाई और मॉडर्न कैफे का मज़ा कोरबा (ईएमएस) अगर आप भी एक पक्के फूडी हैं और हमेशा किसी ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहाँ लाजवाब स्वाद के साथ-साथ बैठने का माहौल भी शानदार हो परिवारिक या दोस्ताना हो, तो समझिए आपकी खोज पूरी हो गई। कोरबा के पावर हाउस रोड पर आज से स्वाद का एक नया इतिहास रचा जा रहा है, जो शहर के फूड लवर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोरबा अंचल में एक नवीन प्रतिष्ठान ‘श्री शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन वाला’ और ‘रसोड़ा द कैफे’ (RASODA THE CAFE) का भव्य उद्घाटन हुआ। इस नए आउटलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ आपको आधुनिकता और परंपरा का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। ‘श्री शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन वाला’ में शुद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ पारंपरिक भारतीय मिठाइयाँ और चटपटे नमकीन मिलेंगे, जिसे देखकर ही मुँह में पानी आ जाए। नवनिर्मित आलीशान बहुमंजिला इमारत में बना ‘रसोड़ा द कैफे’ युवाओं और परिवारों के लिए एक परफेक्ट वाइब लेकर आ रहा है। यहाँ आप बेहतरीन मॉडर्न कैफे संस्कृति का लुत्फ उठा सकेंगे। ​एक फूडी के लिए सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि वहाँ का माहौल भी मायने रखता है। इस प्रतिष्ठान की इमारत को बेहद खूबसूरती और भव्यता से डिजाइन किया गया है। इसका आलीशान और प्रीमियम माहौल आपकी शाम को और भी खुशनुमा बना देगा। यानी स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ आपको अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए बेहतरीन तस्वीरें और रील्स बनाने का मौका भी मिलेगा। इस खास और भव्य शुरुआत पर शाह परिवार शांति भाई शाह, भारती शाह, राजेश शाह (राजा) और वंदना राजा शाह सहित पुरे परिवार ने सभी शहरवासियों को दिल से आमंत्रित किया। उनका कहना है कि “आइए, हमारी इस मीठी यात्रा की शुरुआत में आपके आशीर्वाद और समर्थन के साथ हमारे भागीदार बनें।” उम्मीद हैं की पावर हाउस रोड का यह नया फूड डेस्टिनेशन आने वाले दिनों में कोरबा के स्वाद प्रेमियों का सबसे पसंदीदा जगह बनने वाली है। आप भी अपनी फैमिली और फूडी गैंग के साथ निकलिए और इस नए स्वाद का लुत्फ उठाइए। 16 जून / मित्तल