क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज पुलिस ने रानीताल शमशान घाट के पास देशी पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल व एक कारतूस जब्त की है| लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर रानीताल शमशान घाट के पास देशी पिस्टल लेकर घूम रहे कार्तिक होटल के पास यादव कालोनी निवासी 34 वर्षीय शिवम उर्फ शुभम नामदेव को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल व एक लोडेड कारतूस जब्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये मामला जांच में लिया है। - 16 जून 2026/ 04.51