श्योपुर ( ईएमएस ) | पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा मप्र पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-बी(1) में प्रदत्त शक्तियो का उपयोग करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार आरोपी नकटू पुत्र जगन्नाथ यादव, सिरनाम पुत्र बुद्धू यादव एवं बीरन उर्फ बीरेन्द्र पुत्र सरवन यादव निवासी देवरी पर 2-2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है, उक्त आरोपियों पर थाना चिलवानी में धारा 132, 121 (1), 118(1), 351(3), 296(ए), 3(5), बीएनएस, 3(1), द, ध 3(2), (व्हीए), एससी, एसटी एक्ट इजाफा धारा 121(2) बीएनएस, 3(2), 5, 3(1), (w),(ii) एससी, एसटी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 06/26 पंजीबद्ध है।