क्षेत्रीय
16-Jun-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) \ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देष पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में एसडीओपी घाटीगांव शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक विनय सिंह तोमर के द्वारा दिनांक 15.06.2026 को थाना बल की टीम को करई पाटई रोड डीआरडीओ गेट के पास संदिग्धों की धरपकड़ हतु लगाया गया। दौराने चेकिंग एक व्यक्ति हाथ में एक सफेद रंग का थैला लिये आता दिखा जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा, संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास एक सफेद रंग के कपडे़ का थैला मिला उसमें रखी प्लास्टिक की पोलिथिन में मठमेले रंग का पत्तिनुमा पदार्थ गांजा रखा मिला। पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम इरफान उर्फ चांद वावू पुत्र सब्बीर खांन उम्र 24 साल निवासी ताजियापाठ मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त पत्तिनुमा पदार्थ के बारे में पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति ने गांजा होना बताया। तौल कराने पर आरोपी के कब्जे से मिले मादक पदार्थ गांजा का वजन 1 किलो 100 ग्राम पाया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 100 ग्राम मय थैले के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी खुलासा होने की संभावना है।