बुरहानपुर (ईएमएस)। शासन की मंशा अनुसार नगर निगम द्वारा वार्ड में जोनल स्तर पर जनकल्याण शिविर 12 से 15 जून तक आयोजित कर आम जन की शिकायतों को सुने जाने का कार्य किया जाना है इसको लेकर नगर निगम द्वारा रेड क्रॉस भवन और तिलक हल सहित अन्य स्थानों पर जनकल्याण शिविर आयोजित तो किए गए लेकिन यहां शिकायत कर्ताओं कि कमी देखी गई तीन दिनों में मात्र 280 शिकायतें ही इन शिवरों में प्राप्त हुई जिस पर कलेक्टर ने और चक निरीक्षण में नाराजगी भी जताई है नगर निगम बुरहानपुर के द्वारा इस प्रकार के शिविर आयोजित को लेकर पहले शहर में किसी प्रकार की ढूंढी नहीं पिटवाई गई तथा पार्षदों को भी पूर्व सूचना नहीं देकर मात्रा ग्रुप में सूचना डालकर औपचारिकताओं को पूरा किया गया जिसके चलते जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य अधूरा अधूरा नजर आ रहा है वही आमजन को इसकी खबर नहीं होने से अनेक शिकायतकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचकर परेशान होते देखे गए शासन की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं का निराकरण करने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटना पड़े लेकिन नगर निगम द्वारा ऐसे शिविर आयोजित करने से पूर्व किसी प्रकार की कोई सूचना आम जन तक नहीं पहुंचाई गई है वहीं पार्षद भी इस पूरे मामले में मौन है उन्हें भी कोई विस्तृत जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है जिसके चलते सरकार की मंशा अनुसार जन कल्याण शिविरों में आमजन नहीं पहुंच सका इसके पूर्व भी नगर निगम के द्वारा जनकल्याण सेवा आयोजित किए गए थे तब भी कुछ ऐसा ही मामला था शासन के निर्देशों के अनुरूप जिनकल्याण शिविर आयोजित करने से पूर्व वार्डों में प्रचार प्रसार कर आमजन को अवगत कराया जाना था लेकिन नगर निगम के द्वारा ऐसा नहीं किया गया जिसके चलते तीन दिनों में 300 शिकायत भी नगर निगम तक नहीं पहुंची है जबकि हर वार्ड में आम नागरिक अनेक समस्याओं को लेकर परेशान है! अकील आजाद/ईएमएस/16/06/2026