क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जिला अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां रह रही पीडित महिलाओें से सीधे बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। पीडित महिलाओं से वार्ता की, वार्ता के दौरान यह तथ्य सामने आया कि केन्द्र में आईं अधिकांश महिलाऐं घरेलू हिंसा की शिकार थी, वही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीडित महिलाओं की हर सम्भव मदद किया जाए, और संवदेनशीलता के साथ उनको काउन्सिलिंग प्रदान की जाए, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वन स्टॉप सेन्टर पर वर्तमान में किसी सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति नही है, हालांकि परिसर में पुलिस चौकी बनी हुई है, लेकिन वहां तैनात चौकी प्रभारी अक्सर अनुपस्थित रहते है, इस गम्भीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त की। उन्होने सख्त शब्दों में कहा कि वन स्टॉप सेन्टर जैसी संवेदनशील जगह पर महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नही किया जा सकता। जिलाधिकारी को केन्द्र के स्टाफ द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेन्टर पर पीडित महिलाओं को अधिकतम पांच दिनों के अल्पवास दिया जाता है, इस अवधि में उन्हे वित्तीय सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सीय सुविधा और विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वन स्टॉप सेंटर के बाहर एक सर्व सुविधा युक्त शैड बनाया जाए, ताकि केन्द्र पर आने वाले पीडितों के परिजन या अन्य लोग वहां आराम से बैठ और रूक सकें, जिलाधिकारी ने केन्द्र के सभी अभिलेखों और आगन्तुक रजिस्टर को पूरी तरह व्यस्थित रखने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान वन स्टाफ सेन्टर की प्रमुख शिक्षा सारस्वत भी उपस्थितर रही।