क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। जनपद की साथा किसान चीनी मिल लिमिटेड जो विगत कई वर्षों से में बन्द पड़ी थी। क्षेत्रीय एवं सीमावर्ती जनपदों के हजारों किसानों ने गन्ने की खेती करना बन्द कर दिया था। अतः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान के नेतृत्व में सैकडों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों तथा किसान संगठनों एवं क्षेत्रीय किसानों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित, जिलाधिकारी अलीगढ़ को उक्त चीनी मिल के सम्पूर्ण नवनिर्माण हेतु एक ज्ञापन दिया था। तब जाकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट गन्ना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री चै० लक्ष्मीनारायण ने अलीगढ़ आकर अलीगढ़ की जनता संवाद कायम करते हुये उक्त ज्ञापन कार्यक्रम के परिणामस्वरूप साथा चीनी मिल के नवनिर्माण की घोषणा करनी पड़ी। गन्ना मंत्री एवं जनपद प्रभारी की उक्त घोषणा समाजवादी पार्टी अलीगढ द्वारा प्रेषित किये गये ज्ञापन का ही परिणाम है कि उक्त चीनी मिल के नवनिर्माण का रास्ता आसान हुआ।इन सब के बावजूद निर्धारित समय सीमा के अन्दर चीनी मिल का निर्माण नहीं होता है तो ख्वाजा हसन जिब्रान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी अलीगढ इकाई निरन्तर संघर्षरत एवं आन्दोलनरत रहने का कार्य करेगी। उक्त चीनी मिल के नवनिर्माण से गन्ना किसानों के लाभ के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के हित में किसानों के साथ रही है और रहेगी। इस दौरान ख्वाजा हसन जिब्रान ने अपने आवास बरगद हाउस पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो आगे ओर बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान, शहजाद अल्वी, जीनस खान पार्षद, एम ए खान गांधी, शादाब जैदी, ठा, गवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, सलीम राजा, महेश सागर, मेराज जहां,राहत अली, मुकेश सूर्यवंशी, फिरोज खान, करम मौला अली, नसीम हैदर, सैफर रहमान, जावेद खान आदि लोग उपस्थित रहे ।