क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


सीहोर, (ईएमएस)! मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री डी.पी. अहिरवार एवं महाप्रबंधक श्री डी.के. धुर्वे द्वारा सीहोर में बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं पर बकाया राशि की वसूली, एम.पी.ई.आर.सी. एवं विद्युत उपभोक्ताओं पर बनाये गये गलत पंचनामों व कोर्ट केस के निपटान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही सतर्कता के अंतर्गत बनाये गये प्रकरणों की राशि की वसूली की वृद्धि हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम सहित वृत्त के समस्त उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक उपस्थित थे।