फिरोजाबाद(ईएमएस)प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा के अध्यक्ष व शहर क़ाज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने मुहर्रम का चांद दिखाई देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ज़िलहिज्जा की 29 तारीख अर्थात् 16 जून 2026 को मुहर्रम उल हराम का चांद नज़र आ गया। जिसके साथ ही मुहर्रम कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र प्राचीन बड़ा इमामबाड़ा पर कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। जिसके मुताबिक़ मुहर्रम माह की पहली तारीख 17 जून 2026 बुधवार की होगी। मुहर्रम की सातवीं तारीख 23 जून मंगलवार, मुहर्रम की नौवीं तारीख 25 जून जुमेरात (गुरुवार) की तथा मुहर्रम की दसवीं तारिख यौम ए आशूरा 26 जून 2026 जुमा (शुक्रवार)का होगी। शहर काजी ने बताया चाँद दिखाई देने के साथ ही इस्लामी नए साल 1448 हिजरी का भी आगाज़ हो गया है।