- ईओडब्ल्यू ने मकान पर मारी रेड - फ्लैट, प्लॉट, बीमा पॉलसियों के दस्तावेज सहित सोने-चाँदी के जेवरात बरामद - एक करोड़ से अधिक रकम के लेनदेन के कागज भी जप्त - 6 बैंक खातो में 10 लाख और 450 ग्राम सौना जमा होने का अनुमान भोपाल(ईएमएस)। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने नगर निगम जबलपुर के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, पोलाराव के ठिकाने पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। अभी तक की संर्चिंग में करीब 2 करोड़ 82 लाख की अनुपातहीन संपत्ति उजागर होने की जानकारी सामने आई है। वहीं आगे की छानबीन में यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। - पोलाराव के खिलाफ मिली थी भ्रष्टाचार की शिकायत विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर द्वारा पोलाराव पिता सन्यासी बारौआ, प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम जबलपुर, निवासी, मकान नं-ए-6, जेडीए स्कीम 11 आदि प्लाजा के पीछे, जबलपुर के खिलाफ भ्रष्टाचार कर करोड़ों रूपये की असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की शुरुआती जॉच में भ्रष्टाचार करने के आरोप सही पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 13(1) (बी), 13(2) भ्रनिअ की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है। - तीन टीमो ने अलसुबह 6 बजे मारी रेड आगे की कार्यवाही करते हुए 16 जून मंगलवार को ईओडब्ल्यू, जबलपुर द्वारा आरोपी के मकान एवं कार्यालय में संर्चिग के लिये तीन टीमें तैयार की गई। गठित तीनों टीमों ने पोलाराव के ठिकाने पर एक साथ अलसुबह 6 बजे छापे की कार्यवाही शुरु की गयी। - करोड़ो की काली कमाई में यह है शामिल पोलाराव और उसके परिवार वाले के नाम पर अभी तक की गई सर्च कार्यवाही में 45 लाख कीमत के आवास (फ्लैट), 65 लाख का प्लॉट, 65 लाख घरेलू सामान की इन्वेंट्री और सजावट में खर्च किये गये 16 लाख, बीमा पॉलसियों पर 10 लाख के निवेश के दस्तावेज बरामद किये गये है। इसके साथ ही मकान से 22 लाख 50 हजार सोने के और 232 किलोग्राम चॉदी के जेवरात मिले है। टीम को साढ़े आठ लाख की एक फोर व्हीलर और 6 लाख 20 हजार रुपये कीमत के तीन टू व्हीलर भी बरामद हुए है। इसके साथ ही आरोपी के मकान से 1 करोड़, 19 18 हजार रुपये के नगदी लेनदेन के दस्तावेज भी जप्त किये गये है। अधिकारियो का कहना है कि पोलाराव ओर उसके परिजनो के 6 बैंक खातो की जानकारी मिली है, जिसमें लगभग 10 लाख की नगदी सहित लाखो रुपये कीमत को सोना होने की संभावना है। अब तक की कार्यवाही में आरोपी की करीब 2,82 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है। आरोपी के ठिकाने से मिले दस्तावेज, जेवर, बैंक खातों और नगदी से संबंधित सर्च अभी जारी है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। जुनेद / 16 जून