क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


कला से कथक तक, स्केटिंग से सेल्फ डिफेंस तक विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरा आत्मविश्वास का रंग विद्यार्थियों के जीवन में सृजन के नए सत्र का शुभारंभ : महापौर अवकाश नहीं, आत्मविश्वास का अवसर - निगम के नवाचार ने रचा सर्वांगीण विकास का नया अध्याय कटनी, (ईएमएस)। शिक्षा के साथ क्षमता विकास के विजन को धरातल पर उतारते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा योजित 11 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर-2026 का प्रतिभा सम्मान एवं समापन समारोह मंगलवार को महापौर मती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य तथा निगम जनप्रतिनिधियों सहित निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की विशेष मौजूदगी स्वामी विवेकानंद सभागार, बस स्टैंड में भव्यता एवं उल्लासपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। निगम के तीनों स्कूलों में ल 5 से 15 जून तक चले इस सृजनात्मक महायज्ञ में 299 विद्यार्थियों ने खेल, कला, संस्कृति एवं जीवन-कौशल के विविध यामों को आत्मसात कर अवकाश को आत्मविश्वास में बदलने का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेन्द्र अहिरवार, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, सीमा श्रीवास्तव , शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, सुखदेव चौधरी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्य नारायण अग्रहरी, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी, समाजसेवी सुरेश सोनी, पप्पा मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। लघु फिल्म में दिखी 11 दिन की यात्रा, प्रदर्शनी में झलका बाल-मन का संसार ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जो इस बात का प्रतीक था कि हर सृजन की शुरुआत ज्ञान के प्रकाश से होती है। कार्यक्रम में शिविर की 11 दिवसीय यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण सत्रों से लेकर बच्चों की मुस्कानों तक का सफर सजीव हो उठा। सभागार में विद्यार्थियों द्वारा तैयार विभिन्न तरह के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। अतिथियों ने तरह तरह की रेसिपी चख कर मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर नहीं, बच्चों की कल्पना का उत्सव है। वादन, गायन, वेस्टर्न डांस और आत्मरक्षा - हर प्रस्तुति में दिखा 11 दिन का तप समापन समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की रंगारंग मंचीय प्रस्तुति रहीं। स्केटिंग करते बच्चों की फुर्ती, आत्मरक्षा के दांव सीख चुकीं बालिकाओं का आत्मविश्वास, तबला-हारमोनियम, की जुगलबंदी, सुरीले गायन, वेस्टर्न डांस की ऊर्जा और कथक की भाव-भंगिमाओं ने पूरे सभागार को तालियों से गुंजायमान कर दिया। यह सिद्ध हो गया कि 11 दिवस का प्रशिक्षण यदि समर्पित हो, तो मंच पर प्रतिभा स्वयं बोलती है। प्रत्येक प्रस्तुति के पीछे 20 अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स का परिश्रम और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के नेतृत्व में टीम का नियोजन स्पष्ट दिखाई दिया। विद्यार्थियों के जीवन में सृजन के नए सत्र का शुभारंभ : महापौर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविरों की 11 दिनों की यह यादगार यात्रा यहीं समाप्त नहीं हुई, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में सृजन के नए सत्र का शुभारंभ हुआ है। ये शिविर डिग्रियां नहीं बांटते, दिशा देते हैं। यहां बच्चे अंक नहीं, आत्मविश्वास कमाते हैं। उन्होंने छात्रों एवं प्रशिक्षकों को इस भव्य आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु बधाई देते हुए कहा कि यही भावी भविष्य के राष्ट्रनिर्माता है। महापौर ने छात्रों को शिविर के माध्यम से सीखी कला की प्रैक्टिस करने, स्कूल एवं घर में साफ सफाई बनाए रखने, पानी की बचत करने की सीख देते हुए स्कूलों की सुविधाओं में विस्तार किए जाने की भी बात कही। उत्कृष्ट प्रतिभागी सम्मानित, गुरुजनों का हुआ अभिनंदन, एकेडमिक कैलेंडर का विमोचन शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही तीनों केंद्रों के 20 मास्टर ट्रेनर्स को मंच पर आमंत्रित कर उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की जाकर मोमेंटम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तैयार वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जिसमें पूरे वर्ष की गतिविधियों एवं सीख को संकलित किया गया है - यह नवाचार बच्चों में योजना और निरंतरता का बीजारोपण करेगा। निगम का प्रयास बना मॉडल, स्किल़ स्कूल की संकल्पना साकार प्रतिभागियों ने मंच से अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिविर ने हमें दोस्त दिए, हुनर दिया और सबसे बड़ी बात - खुद पर विश्वास दिया। नगर निगम कटनी का यह नवाचार नई शिक्षा नीति के उस मूल मंत्र को साकार करता है। नगर पालिक निगम के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों -कर्मचारियों द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने यह सिद्ध किया कि जब प्रशासन की इच्छाशक्ति हो, तो सरकारी विद्यालय भी प्रतिभा की प्रयोगशाला बन सकते हैं। यह शिविर कटनी के अभिभावकों के लिए संदेश है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं, अवसर की आकांक्षी होती है। कार्यक्रम के दौरान निगम के अधिकारी उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता, श्रीमती प्रियंका झारिया, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी प्राचार्य रूप भास्कर, मनोज चौधरी, सुमनलता सोलंकी, रिजवान खान सहित अन्य विभाग प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की मौजूदगी रही।