जसपुर (ईएमएस)। जहां पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसके चलते इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तरह-तरह के योगासन किए जा रहे हैं उसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश के जनपद उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भी योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें आईआईएमयूएन एवं उत्तरी देव धाम जन कल्याण समिति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तरी देव धाम जन कल्याण समिति के अध्यक्ष महाराज सिंह ने भाजपा नेता दीपक राणा सहित अन्य अतिथियो संग मिलकर भगवान राधा कृष्ण के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात कार्यक्रम आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का बारी-बारी से तिलक कर एवं पुष्प माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। अतिथियों के सम्मान में छोटे बच्चों ने सम्मान जीत सहित अनेक तरह के धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, तो वही कार्यक्रम में मौजूद अनेक वक्ताओं ने बारी-बारी से अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक विस्तार से जानकारियां दी। कार्यक्रम के अंतिम पल में कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों ने अनेक प्रकार के योगासन किए। वहीं इस संबंध में कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने मीडिया से रूबरू कर बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सन 2014 में भाजपा सरकार आने के दौरान की गई थी तभी से हर वर्ष लगातार 16 जून को दुनिया भर में आज के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में बनाते हैं। जानकारी देकर कहा कि योग मन की शांति है योग करने से टेंशन सहित अनेक प्रकार की बीमारियां समाप्त हो जाती हैं योग शरीर को निरोग बनाता है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/16 जून 2026