राज्य
16-Nov-2022
...


तेजी से आप कार्यकर्ता हो रहे हैं भाजपा में शामिल झूठ और अफवाहों के नाम पर ‘आप’ अपनी राजनीति कर सकती है लेकिन भाजपा के सदस्यों को बहका नहीं सकती है-विजेन्द्र गुप्ता आम आदमी पार्टी के लिए हिंदुत्व सिर्फ एक दिखावा और झूठ का पुलिन्दा है-विजेन्द्र गुप्ता नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के 11 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सबसे बड़ी बात है कि इन सभी कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले ही भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी लेकिन सिर्फ दो दिन में ही आम आदमी पार्टी की हिंदू विरोधी मानसिकता से परिचित हो गए और भाजपा में फिर से आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ वापसी की है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय सहरावत और श्रीमती अनुजा कपूर उपस्थित थे। भाजपा की सदस्यता वापस ग्रहण करने वालों में श्री पंकज गुप्ता श्रीमती सोनिया वंसल विपुल गुप्ता श्रीमती नीता सेठी रमेश जैन श्रीमती भावना शर्मा राहुल काद्यान बाबा वशिष्ट मनीष वोहरा चित्रा लांबा और ललीत सहित अन्य शामिल हैं। इस मौके पर श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की हिंदू विरोधी मानसिकता को सिर्फ दो दिन के अंदर भांपकर ये सभी कार्यकर्ताओं ने आज वापस भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले लिया है। हिंदुत्व सिर्फ एक दिखावा और झूठ का पुलिन्दा है जिसके नाम पर लोगों को छला जा रहा है। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि झूठ और अफवाहों के नाम पर आम आदमी पार्टी अपनी राजनीति कर सकती है लेकिन भाजपा के मूल सदस्यों को बहका नहीं सकती है। पंकज गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी मौलवियों को पैसा दे रही है जबकि भाजपा पुजारियों के लिए लड़ रही है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के अंदर हिंदू कार्यकर्ताओं को जिस तरह से प्रताणित किया जाता है उसे हमने देखा और यही कारण है कि आज हम भाजपा में पुनः वापसी कर रहे हैं। प्रवीण/16/11/2022