ट्रेंडिंग
28-Jan-2023
...


- दो दिन के भीतर अडानी ग्रुप का मार्केट कैप में आई 2.37 लाख करोड़ की ‎गिरावट नई दिल्ली (ईएमएस)। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स की लिस्ट में कभी एलन मस्क को पछाड़ने वाले गौतम अडानी खुद फिसलते जा रहे हैं। 27 जनवरी को उनकी सपंत्ति 22.7 बिलियन डॉलर गिरकर 96.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। उनकी संपत्ति 19 फीसदी से अधिक तक गिर गई। अमेरिकी रिसर्च कंपनी फर्म हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने 24 जनवरी को 106 पन्नों की रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट ने अडानी समूह की नींद उड़ा दी। दो दिन के भीतर अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 2.37 लाख करोड़ रुपए तक गिर गया। इतना ही नहीं गौतम अडानी की संपत्ति गिरकर 100 अरब डॉलर के आंकड़े से नीचे पहुंच गई। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में गौतम अडानी गिरकर सातवें पायदान पर पहुंच गए। इस रिपोर्ट के आने वाले से कोहराम मचा है। अडानी ग्रुप के शेयर गिरते जा रहे हैं। महज 24 घंटे में उनकी संपत्ति 18 फीसदी तक गिर गई है। एक दिन में अडानी को 1 लाख 84 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस गिरावट के बाद गौतम अडानी की कुल संपत्ति 98.6 अरब डॉलर रह गई है। अडानी ग्रुप के शेयरों में 10 से 20 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। अडानी टोटल गैस अडानी ट्रांसमिशन के शेयर्स तो 20 से 30 फीसदी तक गिर गए हैं। दरअसल फारेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अडानी समूह की कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। कंपरनी ने अपने शेयर 85 फीसदी से ज्यादा ओवरवैल्यूड की है। उन्होंने शेयरों में हेरफेर की है। इतना ही नहीं कंपनी ने अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। हालांकि अडानी समूह इस रिपोर्ट को गलत और निराधार बता रहा है।