क्षेत्रीय
28-Jan-2023
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित मां ललिता आश्रम में 108 श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन आचार्य अजय दुबे के सान्निध्य में शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा विवेकानंद घाट से माँ ललिता आश्रम तक निकाली गई। शोभायात्रा का शहर के सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह 108 ब्राह्मणों तथा ब्रह्मवेदामृत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 श्री विश्वेश्वरानंद महाराज का स्वागत तथा सम्मान किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह भक्तों ने 108 ब्राह्मणों एवं कलश यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने श्रीमद्भागवत की पोथी को मस्तक पर धारण किया। इसमें विशेष रूप से नर्मदापुरम आचार्य नीरजेश त्रिपाठी विधायक डॉ सीताशरण शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष श नीतू महेंद्र यादव ललित सिंह चौहान सहित अनेक भक्तों ने कलश तथा श्रीमद्भागवत पोथी को धारण किया। इस मौके पर सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों का वरण किया। आचार्य अजय दुबे ने आयोजन को लेकर बताया कि 108 ब्राह्मणों की परिक्रमा भागवत के साथ करने पर मनुष्य की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। राजीव अग्रवाल/28/01/2023