क्षेत्रीय
19-Mar-2023
...


विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों हितग्राही एवं कार्यकर्ता राजनांदगांव (ईएमएस)। जिला भाजपा ने आज विधानसभा घेराव आंदोलन को लेकर जिले में जबरदस्त प्रत्यन किए थे। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल कुछ दिनों से अपनी टीम के साथ मंडलों से लेकर शक्ति केंद्र तक के कार्यकर्ताओं को भूपेश सरकार के खिलाफ हो रहे इस महाआंदोलन में आहुति देने के लिए प्रोत्साहित करते रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि आज सुबह से ही विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता वाहनों में भर-भर कर राजधानी रायपुर में सरकार को चुनौती देने पहुंचने लगे। उधर जिले में जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी ने व्यापक प्रबंध किए थे, जिले की सीमा अंजोरा में कार्यकर्ताओं की टीम मुस्तैदी के साथ जाने वाली गाड़ियों में पीने का पानी एवं भोजन पैकेट उपलब्ध कराते रहें। पूर्वाहन 11:00 बजे तक जिले से लगभग 6000 कार्यकर्ताओं की फौज रायपुर कुच कर गई थी । जिला भाजपा नेताओं ने मोर आवास मोर अधिकार को लेकर राज्य शासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों की दुश्मन है, उन्हें रहने के लिए पक्का मकान मिले यह नहीं चाहती। यही कारण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाखों प्रकरण लंबित पड़े हैं, गरीबों के घर का सपना तभी पूरा होगा जब इस सरकार को प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकेगी। आज के इस विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यापारी प्रकोष्ठ एवं सभी मोर्चों प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता आक्रोशित स्वर में विधानसभा घेराव करने के लिए पहुंचे , जहां प्रशासन द्वारा लगाए गए चार बैरिकेट्स को तोड़ते हुए सभी कार्यकर्ता आगे बढ़े और नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। प्रशासन ने जगह जगह बल प्रयोग किया, पानी की बौछारें भी की,टियर गैस छोड़ा एवं लाठीचार्ज भी किया, लेकिन पीड़ित शोषित लोग सरकार पर भारी पड़े सरकार के विरोध में अपने हक की लड़ाई लड़ने प्रदर्शन कर रहे हितग्राहियों पर अत्याचार करने पर सांसद संतोष पांडे,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव,संतोष अग्रवाल ने एक स्वर में कड़ी निंदा करते हुए इसे भूपेश सरकार की कायरता बताया। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज की रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, राजेंद्र गोलछा, रविंद्र वैष्णव, सावन वर्मा, नीलू शर्मा, किशुन यदु, दिनेश गांधी सचिन बघेल, रविंद्र सिंह, युवा मोर्चा के मोनू बहादुर सिंह, आलोक श्रोती, महिला मोर्चा की किरण साहू पारुल जैन,रेखा मेश्राम, पूर्णिमा साहू, मणिभास्कर गुप्ता आभा तिवारी, देवकुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवाणी, अतुल रायजादा, रोहित चंद्राकर, ऋषिदेव चौधरी, मनोज साहू, मनोज यादव, पार्षद गण एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन,राजेश श्यामकर गीता घासी साहू, रघुवीर वाधवा,हकीम खान ,अरुण शुक्ला ,कोमल सिंह राजपूत, अशोक चौधरी, किसान मोर्चा के हिरेंद साहू, दादू राम सोनकर, रवि सिन्हा, सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रधानमंत्री आवास के हजारों हितग्राही प्रदर्शन में शामिल हुए। शहर से 3000 कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए- अतुल रायजादा राजनंदगांव शहर भाजपा के अध्यक्ष अतुल रायजादा ने बताया कि आज के इस प्रदर्शन में दक्षिण उत्तर एवं ग्रामीण मंडल से कुल मिलाकर 3000 कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रवीण/19/03/2023