लेख
26-May-2023
...


शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि सप्तमी, शनिवासरे, मघा नक्षत्रे, व्यय योगे, ववकरणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा 7/42 से 20/49 तक नेहरु पुण्य तिथि तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, वक्ता-अधिवक्ता, शासक, प्रशासक, धनीमानी, बैंक कर्मचारी, लिपिक कैशियर, लेखापाल तथा प्रबंधक होगा। मेष राशि Š- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, अधिकारी का समर्थन फलप्रद होगा, समय का ध्यान रखे। वृष राशि Š- योजनायें फलीभूत हो, शुभ समाचार संभव होगा तथा रुके कार्य उत्तम बन जाएंगे। मिथुन राशि Š- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े हुए कार्य अवश्य ही बन जाएंगे। कर्क राशि Š- अर्थ व्यवस्था की चिन्ता बनी ही रहेगी, कार्य कुशलता से संतोष होगा, कार्य बने। सिंह राशि Š- भोग-ऐश्वर्य की प्रप्ति होगी, कार्यगति उत्तम होगी, सुख के साधन अवश्य बन जायेंगे। कन्या राशि Š- आर्थिक योजना पूर्ण हो, समय पर सोचे कार्य पूर्ण हो, समय ठीक चल रहा है। तुला राशि Š- पारिवारिक बाधायें परेशान करेंगी, विरोधी तत्व कष्टप्रद, कार्य अवश्य करें। वृश्चिक राशि Š- मानसिक उद्विघ्नता से बचें तथा समय से लाभ अवश्य ही होगा। धनु राशि Š- चिन्ताएं संभव होगी, मनोबल बना रहे, कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ हो। मकर राशि Š- तनाव क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम तथा धन का लाभ अवश्य ही होगा। कुंभ राशि Š- अशांति, धन का व्यय, कष्टप्रद स्थिति रहेगी, मित्रों से मेल मिलाप। मीन राशि Š- प्रयत्न करने पर भी सफलता दिखाई न देवे, इष्ट मित्र सहयोगी अवश्य होंगे। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका