क्षेत्रीय
02-Jun-2023
...


(अनिल दीवान) कटनी/स्लीमनाबाद,(ईएमएस)प्रदेश मे वर्ष के अंत मे विधानसभा चुनाव होने है।उसके पहले भाजपा व कांग्रेस मैं सिसायत तेज हो गयी है।दोनो ही पार्टियों मैं उटा पटक का दौर तेजी से शुरू हो गया है। बहोरीबंद विधानसभा मैं भी अब भाजपा समर्पित जनप्रतिनिधियों के द्वारा भाजपा सरकार मैं हो रही उपेक्षाओ के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे है। ताजा स्थिति  तेवरी जनपद सदस्य जो कि भाजपा समर्पित है उन्होंने भाजपा सरकार पर अफसर शाही हावी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़ने की बात कही है।जिससे सूबे मैं सियासत तेज हो गई है। विद्युत विभाग समस्या का नही हो रहा निदान क्या करना जनप्रतिनिधि बनकर जनपद सदस्य कमलेश सिंघई ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भीषण गर्मी का दौर चल रहा है।कृषि विद्युत सफ्लाई व्यवस्था 10 घण्टे की है लेकिन उसका भी कोई नियम तय नही है।दिन मैं दोपहर के समय 12 बजे से 6 बजे तक ओर रात्रि मैं 10 बजे से 2 बजे तक शेड्यूल विद्युत विभाग के द्वारा बनाया गया है। लेकिन उसमें भी अघोषित कटौती की जा रही है। गर्मी के समय दोपहर मैं कृषि विद्युत आपूर्ति करने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेवरी मक्का की खेती के लिए जाना जाता है।वर्तमान मे स्वीटकार्न व हाइब्रिड की बोवनी हुई है।मक्के की फसल को पकाने सिंचाई की जरूरत है लेकिन विद्युत समस्या से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। विद्युत समस्या के निदान को लेकर विधायक प्रणय पांडेय, सांसद वीडी शर्मा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टन्डन सोनी को शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का कोई निदान नही हो पाया।जब जनता व किसानों की समस्याओं का निदान नही हो रहा तो फिर जनप्रतिनिधि बनने का क्या मतलब। विधायक व सांसद भी चुनाव के समय वोट मांगने आते है जीतने के बाद समस्याओ से कोई मतलब नही। - 3 दिवस मैं नही हुआ निदान तो छोडेंगे भाजपा- भाजपा समर्पित जनपद सदस्य कमलेश सिंघई ने कहा कि विद्युत सम्बंधित शिकायतों के निदान को लेकर पूर्व विधायक दिलीप दुबे के साथ स्लीमनाबाद सहायक अभियंता को ज्ञापन गुरुवार को दिया गया है।यदि तीन दिवस मैं विद्युत समस्या का निदान नही हुआ तो फिर स्वयं व सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भाजपा की सदस्यता छोडेंगे।