मनोरंजन
21-Nov-2023
...


-लीड स्टार ने गाने के लिए 2 दिन नहीं पिया पानी मुंबई (ईएमएस)। बालीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्म ओम शांति ओम वजह से तीन एक्टर्स को नई पहचान मिली थी, उनके कॅरियर में जबरदस्त उछाल आया था। अर्जुन रामपाल के डूबते करियर को नई दिशा मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने धमाल ही मचा दिया था, मेकर्स की भी मालामाल हो गए थे। इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण स्टार बनी थीं। इस फिल्म के एक गाने में ही 31 एक्टर्स एक साथ पर्दे पर नजर आए थे। शाहरुख के करियर के लिए ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी। वहीं इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने भी अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। करियर की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर देकर दीपिका ने इंडस्ट्री में धाक जमा ली थी। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों के रोमांटिक अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया था। फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे। दीपिका का रेट्रो लुक देख लोग भी हैरान हो गए थे। करियर की पहली ही फिल्म में दीपिका ने साबित कर दिया था कि उनमें एक्टिंग टैलेंट की कमी नहीं है। इस फिल्म के बाद दीपिका शाहरुख जब जब साथ आए फिल्में हिट ही साबित हुईं। फराह खान ने अपनी इस फिल्म के एक सीन के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि ‘ओम शांति ओम’ में एक सॉन्ग दर्द-ऐ-डिस्को के लिए शाहरुख ने दो दिनों तक पानी नहीं पिया था ताकि वे अपनी बॉडी को सही तरीके से दिखा सके। क्योंकि ब्लोटिंग हो जाती है। दर्द-ए-डिस्को में वो ठीक से डांस भी नहीं कर पा रहा था क्योंकि उसे बहुत ही ज्यादा क्रैम्प हो रहा था। फिर भी उसने इस सीन को पूरी मेहनत से निभाया और गाना काफी पसंद किया गया था। साल 2001 से लेकर 2006 तक अर्जुन कपूर ने करियर में एक हिट को छोड़कर ज्यादातर फ्लॉप या डिजास्टर फिल्में ही दी थी। अच्छी कद काठी चेहरा होने के बाद भी वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो रहे थे। फिर साल 2007 में शाहरुख खान का साथ पाकर फिल्म ओम शांति ओम में अर्जुन रामपाल के करियर को नई दिशा मिली। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इससे पहले अर्जुन रामपाल रोमांटिक अंदाज में लोगों का दिल जीतने की जद्दोजहद कर रहे थे। सुदामा/ईएमएस 21 नवंबर 2023