लेख
29-Mar-2024
...


शुभ संवत 2080 शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि पंचमी, शनिवार, अनुराधा नक्षत्रे, सिद्ध योगे, तैतिल करणे, वृश्चिक की चंद्रमा, रंगपंचमी, मूल प्रारंभ सांय 6/24 रवियोग सांय 6/6 तक तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम व लाभकारी होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक सुशील, गुणवान, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, उत्तम वृत्ति वाला, धनी-मानी, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, योगी-भोगी, वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक होगा। मेष राशि :- अपने व्यय पर नियंत्रण रखें, चिन्ता, भ्रमण व अशांति से बचिये, कष्ट होगा। वृष राशि :- शुभ समाचार प्राप्ति से हर्ष, थकावट, बेचैनी तथा धन का व्यय अधिक होगा। मिथुन राशि :- कुटुम्ब से तनाव, बेचैनी, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम की स्थिति बनेगी। कर्क राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थगित रखें, अचानक व्ययकारी स्थिति बनेगी। सिंह राशि :- स्त्री वर्ग से कष्ट व चिंता, व्यवसाय व रुके कार्य बनेंगे, समय का ध्यान रखें। कन्या राशि :- अधिकारियों से तनाव व क्लेश होगा, दैनिक कार्यगति में बाधा होगी। तुला राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थगित रखें, अग्नि, चोटादि का भय होगा। वृश्चिक राशि :- विशेष कार्य बाधा होगी, बने कार्य बिगड़ेंगे, सावधानी पूर्वक कार्य बना लें। धनु राशि :- व्यवसाय में बेचैनी, तनाव बढ़ेगा, परिश्रम विफल होगा, शांत रहें। मकर राशि :- चोट से कष्ट, अशुद्ध गोचर रहने से कार्य में हानि होगी, सावधानीपूर्वक कार्य करें। कुंभ राशि :- स्त्री वर्ग से तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम अवश्य होगा। मीन राशि :- समय ठीक नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखें, अनायास विभ्रम से मानसिक बेचैनी होगी। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका