मनोरंजन
13-Apr-2024
...


-एक ही सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने खर्च किए 60 करोड़ रुपए मुंबई,(ईएमएस)। अल्लू अर्जुन की पुष्पा जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाई यहां तक कि बच्चे भी अल्लू की एक्टिंग के दीवाने हो गए थे और अल्लू की तरह की स्टाइल दिखने लगे थे। अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का टीजर सामने आया आया है। 68 सेकंड के इस टीजर में सिर्फ एक ही सीक्वेंस दिख रहा था और अल्लू अर्जुन का एक ही गेटअप। अल्लू का ये गेटअप इतना पावरफुल था कि लोग बार-बार पुष्पा 2 का ये टीजर देख रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल के टीजर में अल्लू अर्जुन का ये गेटअप एक धार्मिक उत्सव से जुड़ा हुआ है जिसे तिरुपति गंगम्मा जतारा कहा जाता है। इस उत्सव के पीछे महिलाओं के सम्मान से जुड़ी एक बहुत पुरानी कहानी है, जो एक शक्तिशाली देवी से जुड़ी है। इस एक सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने बहुत बड़ी रकम खर्च की है। 6 मिनट का यह सीन 60 करोड़ में शूट हुआ है। लोककथाओं में श्री तातैयागुंटा गंगम्मा को तिरुपति शहर की ग्रामदेवी माना जाता है। कई कथाओं में उन्हें भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की बहन भी बताया है। ये भी कहा जाता है कि कई सौ साल पहले जब तिरुपति और आसपास के क्षेत्रों पर पलेगोंडुलु का राज था, तब महिलाओं पर दुराचार की घटनाएं बहुत हुआ करती थीं। पलेगोंडुलु, महिलाओं पर उत्पीड़न, दुष्कर्म और जानलेवा हमलों में शामिल रहते थे। उसी समय देवी गंगम्मा ने अविलाला गांव में जन्म लिया। जब वह बड़ी हुई तो एक बेहद सुंदर महिला के रुप में दिखने लगी। जब पलेगोंडुलु ने देवी गंगम्मा को नुकसान पहुंचाना चाहा, तो देवी गंगम्मा ने अपनी शक्तियों से उसके हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। लोककथाओं के अनुसार पलेगोंडुलु घबरा कर भागकर छिप गया। उसे बाहर निकालने के लिए देवी गंगम्मा ने एक गंगा जतारा प्लान की. धार्मिक यात्राओं को बहुत जगह लोग जात्रा, जतरा या जतारा कहते हैं. इसमें हफ्ते भर लोगों को विचित्र वेश बनाने होते थे और 7 दिन देवी गंगम्मा को ताने देने थे। सातवें दिन जब पलेगोंडुलु बाहर आए, तो देवी गंगम्मा ने उनका वध कर दिया। इसी घटना को याद करते हुए देवी गंगम्मा के प्रति श्रद्धा रखने वाले आज भी ये उत्सव मनाते हैं। सिराज/ईएमएस 13 अप्रैल 2024