मनोरंजन
21-Apr-2024
...


-फिल्म थलाइवा 171 में नजर आ सकती है कमल हासन की बेटी श्रुति मुंबई,(ईएमएस)। निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म की चर्चाओं का एक कारण खुद लोकेश कनगराज हैं तो दूसरी ओर इस फिल्म की चर्चाओं का मुख्य कारण मुख्य सितारे रजनीकांत हैं, जिनके साथ कनगराज की यह पहली फिल्म है। अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं है, फिलहाल इसे थलाइवा 171 नाम से जाना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि निर्माताओं द्वारा इस फिल्म का शीर्षक 22 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। तमिल सहित इस फिल्म की चर्चा उत्तर भारत और सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। अब थलाइवा 171 को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। सूत्रों से पला चला है कि लोकेश कनगराज ने इस फिल्म में श्रुति हासन को मुख्य भूमिका निभाने के लिए साइन किया है। श्रुति हासन ने कुछ समय पहले ही निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहिट म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया था, जिसमें कनगराज खुद मेन हीरो थे। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की जोड़ी दर्शकों ने खूब पसंद की थी। श्रुति से कनगराज बहुत इंप्रेस हैं। ऐसे में वो उन्हें रजनीकांत स्टारर अपनी अगली फिल्म में लीड रोल के तौर पर साइन कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या रजनीकांत अपने दोस्त कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के साथ इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे? या फिर दोनों के किरदार एक दूसरे के अपोजिट होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है श्रुति हासन इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी का किरदार निभाने वाली हैं। यही नहीं, चर्चा है कि सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म थलाइवा 171 में तेलुगु फिल्मों के हीरो सत्यराज भी नजर आएंगे। बाहुबली के कट्प्पा को इस फिल्म में एक दिलचस्प किरदार निभाने के लिए साइन किया है। हालांकि अभी ये रिपोर्ट्स आधिकारिक नहीं हैं। सिराज/ईएमएस 21 अप्रैल 2024