राज्य
25-Apr-2024
...


-लोग सड़क पर उतरे, पुनपुन पटना सड़क को किया जाम पटना (ईएमएस)। पटना में बदमाशों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। जदयू नेता सौरभ अपने दोस्त मुनमुन के साथ देर रात शादी के रिसेप्शन से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 4 बदमाशों ने गोली मरकर हत्या कर दी। सौरभ के दोस्त मुनमुन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिवनगर निवासी जदयू नेता सौरभ कुमार (33) अपने एक दोस्त मुनमुन कुमार के साथ पुनपुन के बढइयां कॉल गांव एक शादी की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। सौरभ अपने दोस्त मुनमुन के साथ देर रात 12 बजे शादी के रिसेप्शन से लौट रहे थे। इसी दौरान 4 बाइक सवार बदमाशों ने गोली मरकर हत्या कर दी। सौरभ कुमार के सिर में 2 गोली लगी है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त मुनमुन को 3 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सौरभ कुमार के परिवार से मुलाकात की। इधर, सरकार ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। आरजेडी का कहना है कि सरकार में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ये कौन सा राज है। परिजनों ने किया जाम हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। सौरभ के परिजन और आसपास के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पुनपुन-पटना मार्ग पर प्रदर्शन किया। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराया।