राज्य
25-Apr-2024


मुरैना (ईएमएस)। बसपा नेता एवं पूर्व विधायक बलबीर दंडोतिया ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष उन्होंने सागर में भाजपा की सदस्यता ली है। नवंबर माह में हुए विधानसभा चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर थे। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने उन्हें शामिल किया है। 14 अप्रैल को वह लोकसभा प्रत्याशी रमेश गर्ग के साथ थे। चुनाव में वह अभी तक बसपा प्रत्याशी का सहयोग कर रहे थे। अचानक बीच चुनाव में वह गर्ग का साथ छोड़कर भाजपा में चले आए हैं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा किसी किस्म का कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी बलवीर दंडोतिया के घर गए थे। आखिर उन्हें बसपा से भाजपा में लाने में सफल रहे। इसका असर लोकसभा चुनाव में पड़ना तय है। एसजे / 25 अप्रैल 2024