राज्य
25-Apr-2024


- दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी भोपाल (ईएमएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की चेयरमेन श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत 26 अप्रेल को भोपाल प्रवास पर रहेंगी। श्रीमती श्रीनेत सुबह 6 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 7.15 बजे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। सुबह 7.15 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात श्रीमती श्रीनेत दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्याल के राजीव गांधी सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। श्रीमती श्रीनेत उसी दिन शाम 4.45 बजे भोपाल से एयर इंडिया विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। हरि प्रसाद पाल / 25 अप्रैल, 2024