राज्य
26-Apr-2024
...


-साड़ी से बांधे हाथ-पैर फिर खेत में छोड़ा अररिया (ईएमएस)। बिहार के अररिया से सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना सामने आई है। यहां गांव में शौच के लिए गई एक महिला के साथ तीन लोगों ने बारी-बारी से दुष्‍कर्म किया। आरोपियों ने पहले महिला को चाकू से डराया-धमकाया फिर मकई के खेत में घसीटते हुए ले जा कर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद साड़ी से हाथ-पैर बांधकर बदमाश उसे खेत में ही छोड़ कर चले गए। घटना 23 अप्रैल सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा पलासी थाना में मो. मंगना आलम के अलावा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है, घटना 23 अप्रैल सुबह छह बजे की है। विलंब से थाने में सूचना का कारण पीड़िता का इलाजरत होना बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि उनका मायके गांव में ही है। वहीं पति कमाने के लिए बाहर गया हुआ है। करीब एक माह से वह अपने पिता के घर ही रह रही थी। 23 अप्रैल सुबह करीब छह बजे शौच के लिए घर से बहार गयी थी। वहां पूर्व से घात लगाये गांव के ही मो मंगना आलम ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर पकड़ लिया। इसके बाद घसीटकर मकई के खेत में ले जाकर चाकू का भय दिखाया और बारी-बारी तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह बेहोश हो गयी और उन लोगों ने बेहोशी की हालत में साड़ी से हाथ पैर बांधकर छोड़कर चले गए। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने दोपहर दो बजे उन्हें मकई खेत से मुक्त कर इलाज कराया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में मामल दर्ज कर पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया है।