खेल
15-Jun-2024
...


लंदन (ईएमएस)। अब विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को अधिक इनामी राशि मिलेगी। इंग्लैंड क्लब के अधिकारियों ने इसमें कुल पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 5 करोड़ पाउंड तकरीबन छह करोड़ 40 लाख डॉलर कर दी है। कुल इनामी राशि पिछले साल की तुलना में 53 लाख पाउंड 68 लाख डॉलर अधिक है ये अनुमान के अनुसार 11.9 फीसदी की बढ़त है। यह एक दशक पहले इस इस ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में प्रतियोगियों को दी गई दो करोड़ 50 लाख पाउंड वर्तमान विनिमय दर पर 3 करोड़ 20 लाख डॉलर से दोगुनी है। ऐसे में हर एक एकल विजेता को 27 लाख पाउंड 34 लाख 50 हजार डॉलर की राशि मिलेगी। ऑल इंग्लैंड क्लब की नई अध्यक्ष डेबोरा जेवांस ने कहा कि इस बार टूर्नामेंट के लिए टिकटों की मांग काफी ज्यादा है। इस साल के विजेताओं को मिलने वाली राशि में प्रत्येक वर्ग में 3,50,000 पाउंड लगभग 4,50,000 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है ये 14.9 फीसदी की बढ़ोतरी है। एकल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 2023 में 55,000 पाउंड 70,000 डॉलर से बढ़ाकर 60,000 पाउंड तकरीबन 76,000 डॉलर मिलेंगे। वहीं क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार 14.9 फीसदी बढ़कर 48 लाख पाउंड तकरीबन 60 लाख डॉलर हो जाएगी। गिरजा/ईएमएस 15जून 2024