नोएडा की कंपनी को मिला मीथेन गैस निकालने का ठेका बैतूल (ईएमएस)। बैतूल जिले के शाहपुर और घोड़ाडोंगरी में प्राकृतिक मीथेन गैस का बड़ा भंडार मिला है। इस गैस का उपयोग ऊर्जा के लिए गैस के चूल्हे को जलाने, वाहनों को चलाने,वॉटर हीटर, ओवन,मीथेन गैस के कार्बन से टायर निर्माण, में रबड़ के रूप में इसका उपयोग होता है। अमोनिया गैस भी मीथेन गैस से बनती है। इसके अलावा अन्य कामों में भी मीथेन गैस का उपयोग होता है। शाहपुर और घोड़ा डोंगरी में गैस भंडारण का लाइसेंस पेट्रोलियम मंत्रालय का लाइसेंस, नोएडा की फर्म इन्वेनायर पेटोडायन को दिया गया है। यह कंपनी लाइसेंस के अनुसार 37000 हेक्टेयर जमीन से मीथेन गैस निकाल सकेगी। पांच टुकड़ों में यह लाइसेंस दिया गया है। हाल ही में भोपाल में जो माईनिंग एनक्लेव हुई थी। उसमें इस कंपनी ने 5000 करोड रुपए का निवेश प्रस्तावित किया है। इस परियोजना मैं मीथेन गैस का उत्पादन 2 से 3 सालों में संभव है। इस संयंत्र के शुरू होने के बाद बैतूल जिले की आर्थिक एवं रोजगार के क्षेत्र में बहुत बड़ी संभावना है देखने को मिल रही हैं। एसजे/ 23 अक्टूबर/2024