राज्य
01-Mar-2025
...


शाह बोले- आपके नेतृत्व में एनडीए बना जनकल्याण और सुशासन का पर्याय पटना(ईएमएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा जोरों पर है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने भी उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने की और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया पर कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। हिदायत/ईएमएस 01मार्च25