राज्य
28-Mar-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विधानसभा में आज मुस्तफाबाद का नाम बदलने का प्राइवेट मेंबर रेजोल्यूशन टल गया। यह प्रस्ताव मुस्तफाबाद से बीजेपी विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट लाए हैं। दिल्ली विधानसभा में आज मुस्तफाबाद का नाम बदलने का प्राइवेट मेंबर रेजोल्यूशन टल गया। मुस्तफाबाद से बीजेपी विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने इसकी मांग की है। उन्होंने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग की है। इसी को लेकर प्रस्ताव पेश किया जाना था लेकिन यह प्रस्ताव फिलहाल टल गया है। यह प्रस्ताव स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट लाए हैं। मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था गुलामी के सभी प्रतीकों का नाम बदला जाए। मेरी विधानसभा का नाम शिव विहार होगा। मुसलमान लोग मुस्तफाबाद के नाम से जाने जा रहे हैं। मैं उनका डेवलपमेंट करूंगा। शिव बिहार के लोगों का भी डेवलपमेंट करूंगा। मुस्तफाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव पर आतिशी ने कहा कि मुद्दों से भटकाने के ये सब किया जा रहा है। 2500 देने की बात की तो मुस्तफाबाद का नाम बदल रहे हैं। मुफ्त सिलेंडर के बारे में पूछेंगे तो अकबर रोड का नाम बदल देंगे। 50 हजार नौकरियां देने की बात पूछेंगे तो हीमायु रोड का नाम बदल देंगे। आतिशी ने कहा कि सदन से लेकर हम एक मजबूत विपक्ष की तरह इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/28/मार्च /2025