अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से चलने वाली कुछ ट्रेनों के ठहराव/समय में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है: 1. ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल के ठहराव में परिवर्तन ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल के ठहराव में परिवर्तन तत्काल प्रभाव से उधना से सूरत स्टेशन पर कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल- काठगोदाम स्पेशल का आगमन/प्रस्थान अब सूरत से 14:33/14:38 बजे होगा। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का आगमन/प्रस्थान अब सूरत से 16:40/16:45 बजे होगा। 2. 1 मई, 2025 से ट्रेन संख्या 09036 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय में परिवर्तन ट्रेन संख्या 09036 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब इस ट्रेन का सूरत स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 05:15/05:20 बजे के बजाय 05:12/05:15 बजे होगा। 3. 24 अप्रैल, 2025 से ट्रेन संख्या 07718 हिसार-काचीगुडा स्पेशल के समय में परिवर्तन ट्रेन संख्या 07718 हिसार-काचीगुडा स्पेशल का समय उधना और नंदुरबार स्टेशनों पर परिवर्तित कर दिया गया है। इस ट्रेन का उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 23:30/23:35 बजे के बजाय 22:30/22:35 बजे होगा। इसी प्रकार, इस ट्रेन का नंदुरबार स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 02:45/02:55 बजे के बजाय 02:15/02:25 बजे होगा। विस्तृत जानकारी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों के बीच ट्रेनों के ठहराव समय की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/23 अप्रैल