अंतर्राष्ट्रीय
28-Apr-2025
...


ओटावा (ईएमएस)। खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं पन्नू ने धमकी दी हैं कि पंजाब के द्वारा भारत को पाकिस्तान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। एसएफजे यानी सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख पन्नू ने पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है। पन्नू ने कहा, यह न 1965 और न 1971 है... आज है 2025 है। मैं पाकिस्तानी आवाम को भरोसा दिलाता हूं कि हम पाकिस्तान के साथ ईंट की तरह खड़े हैं। कोई भारतीय सेना की इतनी हिम्मत नहीं की, पंजाब पार कर पाकिस्तान पर हमला करे। क्योंकि पाकिस्तान का नाम ही पाक है। पन्नू ने कहा, यहां पाकिस्तान को समझने की जरूरत है, सिख समझ चुके हैं। हालांकि, आंतकी पन्नू ने पाकिस्तानी सरकार और आवाम के सामने खालिस्तान को मान्यता देने की शर्त रखी है। आंतकी पन्नू ने पहलगाम को हिंदुओं का नरसंहार बताकर आरोप लगाए हैं कि इसके पीछे राजनीति है। साथ ही आरोप लगाए हैं कि भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए हिंदुओं की हत्या करावा दी है। पन्नू ने कहा, जो पहलगाम में हुआ, उन लोगों ने अपने हिंदू को ही मारा है। इसके पीछे का राजनैतिक मकसद समझना जरूरी है। इसका एक ही मकसद हैं कि राजनीतिक वोट हैं। पहलगाम में जो हिंदुओं का नरसंहार हुआ है, वहां चुनाव जीतने के लिए हुआ है। पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने वाला बताने के लिए उन लोगों ने अपने ही बिरादरी के हिंदू धर्म के लोग मार दिए। हालांकि, इससे पहले भी कई मौकों पर पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है। आशीष दुबे / 28 अप्रैल 2025