मुम्बई (ईएमएस)। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इस सत्र में अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत के साथ ही पंजाब की टीम के अब अंकतालिका में 13 अंक हो गये है। वहीं पहले नंबर पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 14 अंक हैं। पंजाब की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ 4 विकेट की जीत से अंक तालिका में ऊपर आयी है। वहीं सीएसके अंक तालिका से बार हो गयी है। पंजाब की 10 मैचों में ने अब तक छह मुकबले जीते है। पंजाब की जीत से दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान हुआ है और वह शीर्ष चार से बाहर हो गयी है। आईपीएल अंक तालिका इस प्रकार है : टीम खेले जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 7 3 0 14 +0.521 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.199 मुंबई इंडियंस 10 6 4 0 12 +0.889 गुजरात टाइटंस 9 6 3 0 12 +0.748 दिल्ली कैपिटल्स 10 6 4 0 12 +0.362 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 5 0 10 -0.325 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 +0.080 राजस्थान रॉयल्स 10 3 7 0 6 -0.349 सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 6 -1.103 चेन्नई सुपर किंग्स 10 2 8 0 4 -1.211 गिरजा/ईएमएस 01मई 2025