व्यापार
01-May-2025


मुंबई (ईएमएस)। एप्पल के आईफोन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट की निर्माता जापान स्थित मुराता मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के शेयरों में गुरुवार को 18 प्रतिशत तक की गिरावट आई। यह 25 साल में शेयर में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। इससे पहले इतनी बड़ी गिरावट 2000 में देखी गई थी। शेयरों में गिरावट के पीछे मार्च तिमाही नतीजों को लेकर चेतावनी की खबर है। दरअसल, कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ का प्रभाव के चलते इस बार कंपनी के मुनाफे का असर पड़ सकता है। कंपनी मुराता का अनुमान है कि मार्च 2026 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में उसके नेट प्रॉफिट में एक चौथाई (24 प्रतिशत) की गिरावट आएगी। कंपनी मुराता ने गिरावट के लिए डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ के साथ-साथ कारों और स्मार्टफोन कंपोनेंट में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स की सुस्त मांग को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, मजबूत येन ने भी पूर्वानुमान पर असर डाला है। कंपनी ने आय में और गिरावट की भी चेतावनी दी है। अध्यक्ष नोरियो नाकाजिमा ने पर कहा, हमारे पूर्वानुमान से नीचे मांग में हर प्रतिशत की गिरावट का मतलब है 5 येन बिलियन कम रेवेन्यू। टोक्यो में मुराता के शेयर पांच साल के निचले स्तर पर आ गए हैं। कंपनी को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग का एक प्रमुख संकेतक माना जाता है क्योंकि इसके कंपोनेंट का उपयोग एप्पल, सेंमसैंग, एनवीडिया और सोनी के गेम कंसोल द्वारा बनाए गए लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। आशीष दुबे / 01 मई 2025