अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात में तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान है| यह अनुमान मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने किया है| जिसके मुताबिक राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी| 3 मई से राज्य के मौसम में बदलाव आएगा और 6 से 8 मई के दौरान बेमौसम बारिश हो सकती है| खासकर उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य गुजरात में बेमौसम बारिश की संभावना है| राज्य में भीषण गर्मी के बीच आज उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आया है। दिल्ली में भारी बारिश हुई है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने गुजरात में आगामी 6 से 8 तारीख तक राज्य में बेमौसम बारिश की संभावना व्यक्त की है| इस दौरान राज्य में प्रीमानसून गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। मौसम के जानकार अंबालाल पटेल ने बताया कि अब राज्य में प्रीमानसून गतिविधियां शुरू होंगी। कुछ भागों में गरज, बिजली और हवा के साथ भारी बारिश होगी। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गुजरात के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कच्छ, सौराष्ट्र और राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि अगले 6, 7 और 8 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। तेज हवाएं चलने से किसानों की बागवानी फसलों को नुकसान की आशंका है। इसके बाद 11 से 19 तारीख तक राज्य में आंधी और हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। आने वाले दिनों में अरब सागर में हल्का चक्रवात बनने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बनेगा। सतीश/02 मई