राज्य
02-May-2025


हाथरस (ईएमएस)। थाना चंदपा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चंदपा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित 1 आरोपी योगेन्द्र सिंह पुत्र ऐदल सिंह निवासी ग्राम पत्ती गढी बनारसी को गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह थाना चंदपा मय टीम शामिल थे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 02 मई 2025