आयुक्त के निर्देश में रिचार्ज शाफ्ट संरचना का किया गया निर्माण छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले का जल स्तर धीरे धीरे नीचे जा रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों के हैंडपंप व बोर दम तोड़ते नजर आ रहे है। जल स्तर में गिरावट ना आए इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसकें अतर्गत लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने के साथ साथ तालाबों व जल स्त्रोत के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसीक्रम में शनिवार को नगर निगम द्वारा रिचार्ज शाफ्ट संरचना का निर्माण कार्य करवाया गया। बताया जा रहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न क्रिया कलाप किए जा रहे है। शनिवार को नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 09 स्थित खैरीभोपाल तालाब के पास भूमिगत के स्तर को बढ़ाने के लिए रिचार्ज शाफ़्ट संरचना का निर्माण किया गया। इसके निर्माण से भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे 10 रिचार्ज शाफ़्ट का निर्माण किया जा रहा है। ईएमएस/मोहने/ 03 मई 2025