क्षेत्रीय
03-May-2025


पोर्टल बंद होने की वजह से नगर निगम व जनपद पंचायतों के काट रहे चक्कर छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नगर निगम की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। हालात ऐसे हो गए है कि अब नगर निगम हितग्राहियों की आर्थिक मदद करने में भी सक्षम नजर नहीं आ रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री जकल्याणक संबल योजना अंतर्गत मिलने वाली सुविधा नागरिकों को नहीं मिल पा रही है। योजना का लाभ लेने लोग नगर निगम सहित जनपद पंचायतों के चक्कर अवश्य लगा रहे है लेकिन उन्हे हमेशा ही उदास होकर खाली हाथ व बिना जवाब के लौटना पड़ रहा है। इस वजह से लोगोंं को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजनातर्गत मृत्यु होने पर संबल कार्ड धारी व्यक्ति को अंत्येष्टि सहायता पांच हजार रुपए, सामान्य मृत्यु सहायता दो लाख, दुर्घटना मृत्यु सहायता चार लाख, आंशिक दिव्यांगता सहायता एक लाख एवं स्थायी दिव्यांगता सहायता में दो लाख की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान हैं। इस योजना में सितम्बर 2023 से 20 दिसम्बर 2024 तक के 136 हितग्राहियों को वर्तमान तक अनुग्रह सहायता राशि प्रदान नहीं की गई है। अनुग्रह सहायता राशि आवंटन के अभाव में हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार संबल योजना में पहले अनुग्रह सहायता की लम्बित राशि के हितग्राही 1741 थे। तीन माह पहले सरकार की ओर से संबल सहायता राशि दी गई, तो केवल 371 लोगों के नाम सामने आए। अब केवल 1400 केस लम्बित पड़े हैं। उन्हें राशि नहीं मिली है। ईएमएस/मोहने/ 03 मई 2025