नई दिल्ली (ईएमएस)। रिलायंस जिओ मार्ट के 1 साल में 2155 स्टोर बंद हो गए हैं। जिओमार्ट एक्सप्रेस डिलीवरी का मुकाबला नहीं कर पाया जिसके कारण अब वह अपने स्टोर घाटे के कारण बंद कर रहा है। रिलायंस स्टोर की त्वरित डिलीवरी सेवा बंद हो गई है। रिलायंस रिटेल इस तरह के व्यवसाय में नहीं रहना चाहती है। पिछले साल इस सेवा को शुरू किया गया था। अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से अपने स्टोर बंद कर रही है। 90 मिनट में डिलीवरी रिलायंस जिओ मार्ट 90 मिनट में किराने का सामान पहुंचाने का वादा करती थी। रिलायंस रिटेल ने बताया इस सेवा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। पाई। रिटेल बाजार में स्विगी, ज़ोमैटो, ज़ेप्टो और बिगबास्केट जैसी कंपनियां पहले से ही त्वरित डिलीवरी सेवा प्रदान कर रही हैं। रिलायंस रिटेल के लिए इन कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना कठिन हो गया था। इस सेवा के लिए जिओमार्ट एक्सप्रेस की लागत अधिक थी। खर्च ज्यादा था,इससे कंपनी को नुकसान हो रहा था। जिओ मार्ट अभी भी किराना, फैशन, और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पादों की डिलीवरी करता है। रिटेल स्टोर्स में खर्च ज्यादा हो रहा है। कमाई कम हो रही है। जिसके कारण 2155 स्टोर अभी तक रिलायंस ने बंद कर दिए हैं। यदि यही हाल रहा तो रिटेल बिजनेस से रिलायंस जल्द ही तौबा कर सकती है। एसजे/5 मई 2025