इन्दौर (ईएमएस) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज प्रदेश मीडिया विभाग का पुनर्गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया। यह निर्णय वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनसरोकारों, तथा भाजपा सरकार की विफलताओं के गहन विश्लेषण के उपरांत लिया गया है। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मिडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा इंदौर से वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे,अमित चौरसिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। चौरसिया प्रदेश के साथ देवास जिले मे भी मिडिया प्रभारी रहते हुए उक्त जिम्मेदारी को निभा रहे थे। इनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने पुनः इन्हे मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस मिडिया विभाग मे इंदौर से वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, अमित कुमार चौरसिया के साथ संतोष सिंह गौतम, मृणल पंत, आनंद जैन कासलीवाल, नीलाभ शुक्ला, हर्ष जैन, प्रमोद द्विवेदी, हिमानी सिंह को भी पुनः प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने कहा कि, मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसंवेदनशील बनाया जाना समय की माँग है। कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, वैकल्पिक दृष्टिकोण एवं भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है। मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को मुखर रूप से सामने लाना, सत्तारूढ़ दल की नाकामियों को उजागर करना तथा लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त बनाना इस पहल का मूल उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह मीडिया टीम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। यह पुनर्गठन पार्टी की संगठनात्मक दृष्टि, युवा ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व का समन्वय दर्शाता है। इसी क्रम में प्रस्तुत की गई प्रवक्ताओं की सूची को औपचारिक रूप से अनुमोदन प्रदान किया गया है। यह टीम अनुभवी, जागरूक और प्रतिबद्ध प्रवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो मीडिया मंचों पर पार्टी की नीति और विचार दृढ़ता से रखेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग समस्त नव नियुक्त प्रवक्ताओं को हार्दिक बधाई देता है और विश्वास करता है कि यह टीम प्रदेश की जनता की आवाज़ बनकर कांग्रेस पार्टी की नीति, सिद्धांत और संघर्ष को व्यापक जनमानस तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आनन्द पुरोहित/ 05 मई 2025